HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च महीने में प्रदेश के सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की किताबें वितरित करेगा। जानकारी के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जाएगी।
अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू करने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने पिछले माह ही जारी की है। बता दें स्कूल शिक्षा बोर्ड अंग्रेजी माध्यम में पुस्तकों की प्रिंटिंग का कार्य फरवरी में शुरू करेगा, जोकि मार्च के शुरुआती दौर में पूरा कर दिया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पहले लॉट में गणित की किताब को छोड़ कर बाकी सभी किताबें स्कूलों को आवंटित की जाएंगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें स्कूल शिक्षा बोर्ड मुहैया करवाता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group