शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी किए प्रदान
HNN/ मंडी
हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने सुखदेव वाटिका से जवाहर पार्क, सुंदरनगर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भी भाग लिया। इस अवसर पर जवाहर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेलों की समृद्ध परंपरा में रियासतकाल से मनाए जा रहे सुकेत देवता मेले का प्रमुख स्थान है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परंपरा का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव जहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को हिमाचल की विशिष्ट देव संस्कृति के रूबरू करवाएगा वहीं प्रदेश की आर्थिकी को भी संबल प्रदान करेगा।
उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि देवता मेले के दौरान आज भी पुरातन परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में समाज के हर वर्ग विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गोे का ध्यान रखा है।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा। उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को उपकरण भी प्रदान किए। पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवता मेला सुंदरनगर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group