शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 2 मार्च को कोटखाई दौरे पर, करेंगे कई लोकार्पण
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 2 मार्च को कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और निरीक्षण कर जनसमस्याएं भी सुनेंगे।
शिमला/कोटखाई
राजस्व अभिलेख कक्ष का करेंगे शुभारंभ
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 02 मार्च 2026 को कोटखाई पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय में राजस्व अभिलेख कक्ष का शुभारंभ करेंगे तथा नवीनीकृत उप-न्यायाधीश न्यायालय का निरीक्षण करेंगे।
पशु चिकित्सालय व ब्रीडर्स कैंप में सहभागिता
शिक्षा मंत्री कोटखाई के नव उन्नत उप-विभागीय पशु चिकित्सालय का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही वे पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित ब्रीडर्स कैंप में शिरकत कर संबंधित अधिकारियों और पशुपालकों से संवाद करेंगे।
संपर्क मार्ग का लोकार्पण, जनसमस्याएं भी सुनेंगे
कार्यक्रम के तहत मंत्री कथाण्डी में दवाण्डी-कथाण्डी संपर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। प्रवास के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनेंगे।