शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का 6 अक्तूबर का राजगढ़ प्रवास
हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों की बड़ी भर्ती, 2800 नए शिक्षक होंगे नियुक्त
HNN/राजगढ़
शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6 अक्तूबर 2023 को राजगढ़ क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6 अक्तूबर को प्रातः 11.30 बजे राजगढ़ में वैद्य सूरत सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का शिलान्यास करेंगे।
इसके उपरांत शिक्षा मंत्री दोपहर 1:00 बजे रा. व. मा. पा. सानियो दीदग में आयोजित की जा रही स्कूलों की जिला स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।