Loading...

शिक्षा विभाग ने छात्रों से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखे न चलाने की करी अपील

PARUL • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने छात्रों से रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक पटाखे नहीं चलाने की अपील की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पत्र का हवाला देते हुए उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी जिला उपनिदेशकों से स्कूलों में इस बाबत छात्रों को जागरूक करने के लिए कहा है।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को वायु और ध्वनि प्रदूषण से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाए। साथ ही प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया जाए।

उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोस को भी वायु और ध्वनि प्रदूषण न करने का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइलेंस जोन में पटाखे किसी भी समय में नहीं चलाए जाएं।