शिक्षा सचिव ने कठियाना स्कूल के प्रिंसिपल को किया सस्पेंड, यह है वजह…..
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठियाना के प्रिंसिपल चमन लाल को प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि छात्रों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में शिक्षा सचिव ने उन्हें सस्पेंड किया है।
शिक्षा विभाग को छात्रों ने शिकायत की थी कि प्रिंसिपल उन्हें कक्षा में जाकर धमकाते हैं और उन्हें फेल करने के लिए कहते हैं। साथ ही उनके साथ गाली गलौज भी करते हैं। इतना ही नहीं अन्य कर्मचारियों के साथ भी उनका व्यवहार सही नहीं है।
बता दें छात्रों ने प्रिंसिपल पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाए और हमीरपुर उपनिदेशक को इस बारे में पत्र भी भेजा है। जिसके बाद प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रिंसिपल को सस्पेंड किया है।
जिसमें कहा गया है कि प्रिंसिपल चमन लाल अब सस्पेंशन तक उच्च शिक्षा निदेशालय में सेवाएं देंगे। साथ ही जब तक शिक्षा सचिव की ओर से आदेश पारित नहीं होते, प्रिंसिपल को यहां से रिलीव नहीं किया जाएगा।