Loading...

शिमला के न्यूनतम तापमान में उछाल, 10.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा…

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 3 महीने बीत जाने के बावजूद भी बारिश नहीं हुई है जिससे समूचा प्रदेश शुष्क ठंड की चपेट में आ गया है। बीते 3 महीनों से मौसम लगातार साफ बना हुआ है जिससे दिन का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। बात अगर राजधानी शिमला की करे तो यहां बारिश और बर्फबारी नहीं होने से जनवरी माह में ही गर्मी अब रिकॉर्ड तोड़ने लगी है।

शिमला का न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से 7.5 डिग्री ज्यादा है। वर्ष 2015 के बाद यह दूसरा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। हालांकि प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के खराब बना रहने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश-बर्फबारी होती है तो प्रदेशवासियों को राहत मिल सकती है।