शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू पद्मश्री के लिए हुए चयनित, सीएम सुक्खू ने दी बधाई
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कला को बढ़ावा देने के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनुमोदित पद्मश्री अवार्ड के लिए चुने जाने पर सोमदत्त बट्टू को बधाई दी।
शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू को शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने में उनके असाधारण योगदान के लिए पदमश्री अवार्ड दिया जाएगा। कोटशेरा महाविद्यालय शिमला से सेवानिवृत्त प्राध्यापक सो दत्त बट्टू को वर्ष 2024 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदमश्री से नवाज़ा जाएगा।
जिसका ऐलान 25 जनवरी 2024 को हुआ। वह अभी 86 वर्ष के हैं और शिमला के ब्योलिया होरी में रहते हैं। जन्म 5 जुलाई 1937 को कांगड़ा ज़िले के जसूर में हुआ और इनके पिता भी गायक कलाकार थे और नकोदर जालंधर पंजाब में कार्यरत थे।