लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली, मौके से सुसाइड नोट बरामद

PRIYANKA THAKUR | 10 जनवरी 2023 at 10:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

राजधानी शिमला के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल ने रविवार को पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा और उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय निशांत परमार निवासी शिमला के रूप में हुई है, जो सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार निशांत अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। निशांत ने रविवार रात को अपनी पत्नी के माथे पर गोली मार दी। उसके बाद निशांत अपने यूनिट दफ्तर गया। वहां मंदिर में पहले उसने माथा टेका और उसेक बाद एक जवान की सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और छानबीन की। इस दौरान पुलिस को सैन्य अधिकारी द्वारा छोड़ा गया एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह बताया। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]