Loading...

शिमला जिले में कम विद्यार्थी संख्या वाले 62 स्कूल किए जाएंगे मर्ज

PARUL • 28 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में कम विद्यार्थी संख्या वाले 62 प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है, जिसके अनुसार पांच या इससे कम संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों को नजदीकी एक्सिलेंस और अच्छी संख्या वाले स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।

उपनिदेशक, बीईईओ, सीएचटी और मुख्य अध्यापकों को मर्ज किए जाने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरा करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, मर्ज होने वाले स्कूलों के शिक्षक, गैर शिक्षक और संपत्ति आदि को उपयोग में लाना या स्थानांतरण करने को कहा है।

जिला शिमला के विभिन्न शिक्षा खंडों के 62 प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें छौहारा, चौपाल, देहा, कलहार, पलाना, डोगरा, कसुम्पटी, कुमारसैन, मितयाणा, ननखड़ी, नेरवा, रामपुर और सराहन खंड के स्कूल शामिल हैं।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा महेंद्र चंद्र पिरटा ने कहा कि निदेशालय की ओर प्राथमिक स्कूलों में मर्जर आदेश जारी किए हैं, इसके अनुरूप स्कूलों से विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में प्रवेश दिलवाया जाएगा।