Loading...

शिमला में चिट्टे की खेप सहित पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

Ankita • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने 2 युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों की पहचान बलजीत सिंह (20) और अंग्रेज सिंह (20) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी फाजिल्का पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ढली, संजौली और सांगटी में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि लोअर सांगटी में 2 युवक चिट्टे का कारोबार कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों के किराए के कमरे में छापा मारा और उन्हें 46.82 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आसपास के युवकों को भी चिट्टा सप्लाई करते थे और काफी समय से संजौली के सांगटी में नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।