Loading...

शिमला पहुंची नई हाईटेक ई-टिकटिंग मशीनें, इस दिन से शुरू होगा….

By Ankita Published: 8 Jan 2024, 3:36 PM | Updated: 8 Jan 2024, 3:37 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित निगम मुख्यालय में नई हाईटेक ई-टिकटिंग मशीनें आ गई है। प्रदेश के सभी डिपो में नई ई-टिकटिंग मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। अब यात्रियों को कैशलेस सफर की सुविधा उपलब्ध होगी।

निगम की वोल्वो, विद्युत चालित, एसी, नॉन एसी, सुपर फास्ट और साधारण सभी श्रेणी की बसों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ई-टिकटिंग मशीनों के जरिये यात्री यूपीआई के अलावा गूगल पे, पेटीएम, फोन पे या भीम एप से भी किराये का भुगतान कर सकेंगे। क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान भी कर सकेंगे।

कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू करने के लिए एचआरटीसी ने 4,500 एंड्रॉयड टिकटिंग मशीनें खरीदी हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इन मशीनें को पेमेंट गेटवे उपलब्ध करवाएगा। मशीनों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। ट्रायल के बाद 15 दिन के भीतर शिमला लोकल डिपो में इन मशीनों का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा।