Loading...

​शिमला में एनएच के किनारे जमींदोज हुआ पांच मंजिला मकान

PARUL • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के राजधानी ​शिमला में ग्राम पंचायत घंडल के तहत 16 मील के पास एनएच पर एक पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि मकान को पहले ही खाली करवा दिया गया था। जिससे किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, मकान राजकुमार शर्मा का था, जो पलक झपकते ही ढह गया। वहीं अब मकान के गिरने से धामी डिग्री कॉलेज का भवन भी खतरे की जद में आ गया है। कॉलेज भवन में बड़ी दरारें पड़ गई हैं।

हालांकि लॉ कॉलेज इमारत को एक हफ्ता पहले ही खाली करवा दिया गया था। भवन के ढहने के बाद बालूगंज थाना क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।