Loading...

शिमला में किराए के कमरे में मृत मिला 53 वर्षीय व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक व्यक्ति किराए के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। बता दें मृतक कमरे में हीटर पर गिरा हुआ मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान कृष्ण चंद (53) के तौर पर की गई है।

प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत हीटर पर गिरकर करंट लगने व जलने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कृष्ण चंद छोटा शिमला थाना अंतर्गत उपनगर कसुम्पटी में किराए के कमरे में अकेला रहता था। व्यक्ति 30 अप्रैल से कमरे से बाहर नहीं निकला।

जिसके बाद एक युवक उसके कमरे में सामान कुछ लेकर गया वो व्यक्ति का शव आंशिक रूप से झुलसा हुआ बरामद हुआ। वह हीटर पर गिरा हुआ था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।