Loading...

शिमला में खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग के मतियाना में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा नए साल की पूर्व संध्या पर रात करीब 11:45 बजे एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।

इस हादसे में किन्नौर के तीन युवक, जो अपनी कार (नंबर HP 02A-0169) में शिमला से रामपुर की ओर जा रहे थे, दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

गंभीर हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।