शिमला में गाड़ी के शोरूम में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान

Major-fire-in-car-showroom-.jpg

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के टूटीकंडी स्थित आईएसबीटी बस अड्डे पर गाड़ी के शोरूम में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपए का सामान जलकर राख हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग द्वारा दो करोड़ की संपत्ति को नष्ट होने से बचाया गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी के शोरूम में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में शोरूम में खड़े तीन नए वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

वहीं, लाखों का स्पेयर पार्ट्स और एलाइनमेंट मशीन जल गई। आग को बुझाने के लिए बालूगंज के अलावा छोटा शिमला और मालरोड अग्निशमन केंद्रों से भी अग्निशमन की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। बालूगंज पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। दमकल विभाग के चार वाहनों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था।