शिमला में दर्दनाक हादसा: कार के गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की हुई मौत
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी के जुब्बल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई है।
मृतकों की पहचान मनीष (42) व अंजना (38) गांव व डाकघर नन्दपुर, जगत राम (70) व बिमला (60) पुत्र निवासी गांव जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है। ढांक गहरी होने के कारण शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक, कार में दो दंपति सवार होकर सरस्वती नगर से आनंतपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान चींक कैंची नामक स्थान पर कार चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में दो दंपतियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को गहरी खाई में से निकलना शुरू किया। मामले की पुष्टि जुब्बल के एसएचओ ने की है।