शिमला में पुराने मकान में आग लगने से 1 लाख का नुकसान
HNN/शिमला
शिमला के आरटीओ कार्यालय के पास एक पुराने मकान में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ। दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी से 10 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया। आग लगने के कारण अभी तक अज्ञात हैं।
दमकल केंद्र तिलकनगर से दो और मालरोड से एक अग्निशमन वाहन के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रसोईघर का सामान, दो बेड, एक ट्रंक, एक अटैची और देवदार के फट्टे जलकर खाक हो गए।
मकान मालिक रमेश चंद ठाकुर के अनुसार आग लगने से उनकी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।