शिमला में रास्ता रोककर मारपीट, भागते समय पत्थर से वार
शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण पर अदालत का फैसला जल्द
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दूसरे का रास्ता रोककर मारपीट की और धक्का दिया। जब पीड़ित वहां से भागने लगा तो आरोपी ने उसका पीछा किया और पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह पैट्रोल खरीदने के लिए इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप गया था, जब आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।
पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 126(2), 115(2) के तहत मामला दर्ज कर घायल का मैडीकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।