Loading...

शिमला में लाइसेंस फीस जमा नहीं करने पर शराब के इतने ठेके सील…

Ankita • 2 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

आबकारी एवं कराधान विभाग ने शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में शराब ठेकों पर कड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। विभाग ने कुफरी और संजौली यूनिट के 20 ठेकों को सील कर दिया है।

दरअसल, ठेकेदार को शराब बेचने के एवज में महीने के हिसाब से लाइसेंस फीस जमा करवानी पड़ती है। शराब ठेकेदार ने नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह में ठेकों की लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाई है। यह फीस हर महीने की 7 तारीख को जमा होती है।

इस ठेकेदार से करीब 5,74,83,452 रुपये लाइसेंस फीस जमा होनी है। लेकिन तय समय पर लाइसेंस फीस जमा नहीं करने पर ठेकेदार को आवंटित किए संजौली यूनिट में 11 और कुफरी यूनिट के 9 ठेके सील कर दिए हैं। अब नए सिरे से इन ठेकों का आवंटन होगा।