शिमला में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

School-spokesperson-fell-on.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लच्छी राम निवासी मुंडाघाट मशोबरा, शिमला ग्रामीण के रूप में हुई है। हालाँकि व्यक्ति की मौत का असली कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि लच्छी राम खलीनी में फ्लाईओवर निर्माण कार्यों के सामान की देखरेख में तैनात था। जानकारी के मुताबिक, करीब 11:30 बजे चौहान निवास खलीनी में नगर निगम के एक कमरे में आग लग गई।

अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति को बेसुध हालत में बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उधर, देर शाम उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जाँच पड़ताल कर रही है।