Loading...

शिमला में हुई बारिश, जानें अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा माैसम…

Ankita • 30 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज वीरवार सुबह मेघ बरसे है। राजधानी शिमला में कुछ देर तक बारिश हुई। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 मई से 5 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 31 मई से 2 जून तक कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही 1 जून को अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी के कहर जारी है। लोगों का अपने घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़के वीरान नजर आ रही है। लू की वजह से कई लोग बीमार भी हो रहे है।