शिमला में 15 साल की लड़की से दुष्कर्म, दो नाबालिग लड़के गिरफ्तार
पेट दर्द होने पर अस्पताल में करवाई जांच तो…
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग युवती के बयानों को कलमबद्ध करने के बाद पुलिस ने दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों ही आरोपी युवकों को सुधार गृह भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, परिजनों द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। जब युवती के पेट में जोर का दर्द हुआ और युवती के परिजन उसे उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। युवती की जांच के बाद डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा।
अल्ट्रासाउंड कि रिपोर्ट आने के बाद युवती के परिजन हक्के-बक्के रह गए। जब अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर बोले आपकी बेटी तीन माह की गर्भवती है। ढली थाने के तहत पेश आई उक्त मामले की परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।