Loading...

शिमला में 16 वर्षीय किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 12 May 2024, 12:51 PM | Updated: 12 May 2024, 12:51 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोर की तलाश शरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, किशोर छोटा शिमला क्षेत्र में परिजनों के साथ रहता है। 10 मई को किशोर घर से बिना बताए कहीं चला गया। जिसके बाद परिजनों ने आस-पास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के पास भी उसे ढूंढा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

जिसके बाद किशोर के पिता ने पुलिस ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।