शिमला सहित प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, यहां डेढ़ से 3 इंच ताजा हिमपात…

Snowfall-in-the-hilly-areas.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने एकाएक करवट बदली और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इस दौरान राजधानी शिमला में ताजा बर्फबारी हुई जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि मौसम ने देर रात को ही करवट बदल ली थी जिसके बाद सुबह प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इस दौरान शिमला जिले के कुफरी, चौपाल, रोहडू, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की क्षेत्र में बर्फबारी हुई। यहाँ करीब डेढ़ से तीन इंच ताजा हिमपात हुआ है।

उधर, लाहौल-स्पीति जिले के लोसर में, रोहतांग टनल, कुंजुमपास, बारालाचा में बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के पांगी, भरमौर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हो रही है।