जिला सिरमौर के पझौता क्षेत्र के पेन कुफ्फर गांव में बारिश से मकान ढहने से बेघर हुए जितेंद्र ठाकुर परिवार को शिरगुल जनसेवा समिति राजगढ़ ने 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति पिछले आठ महीनों से लगातार जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचा रही है।
राजगढ़/सिरमौर
समिति बनी सहारा
समिति के संस्थापक देवा रविन्द्र कंवर ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” समिति का उद्देश्य है। पिछले आठ महीनों में मंडी आपदा पीड़ितों को एक लाख रुपये की सहायता और राजगढ़-नौहराधार क्षेत्र के अनेक गरीब व बेसहारा परिवारों की मदद की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
परिवार को बड़ी राहत
जितेंद्र ठाकुर का मकान भारी बारिश से पूरी तरह ढह गया था, जिससे उनका परिवार बेघर हो गया। समिति ने आगे आकर परिवार को 21 हजार रुपये की मदद दी। पीड़ित जितेंद्र ठाकुर ने समिति का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहायता उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
सेवा का निरंतर प्रयास
समिति के सह-सचिव दीक्षांत ठाकुर ने कहा कि यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा और हर व्यक्ति को समाजसेवा में भागीदारी निभानी चाहिए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





