Loading...

शिरगुल मंदिर समिति ने दुर्गा सिंह ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया

Shailesh Saini • 3 Aug 2025 • 1 Min Read

समिति ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की

हिमाचल नाऊ न्यूज़ राजगढ़

शिरगुल मंदिर समिति राजगढ़ ने धरोटी निवासी मियां दुर्गा सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्गा सिंह ठाकुर का निधन क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। वह मंदिर समिति के एक समर्पित और सक्रिय सदस्य थे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनका योगदान हमेशा अग्रणी रहा।

समिति के अध्यक्ष अरुण ठाकुर और संरक्षक सतीश ठाकुर समेत सभी सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि देने वालों में कैलाश वल्याट, कुलभूषण सूद, कमल स्वरूप, बलराज साहनी, राजेंद्र जस्टा, विवेक शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, नितिन भारद्वाज, अजय ठाकुर, धर्मेंद्र कंवर और विकास सूद शामिल रहे।