सिरमौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार, 4 बोतलें नशे की बरामद
सिरमौर / शिलाई
पुलिस थाना शिलाई की टीम ने गश्त के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अभिषेक नामक युवक को गिरफ्तार कर उससे चार बोतलें Triprolidine Hydrochloride & Codeine Phosphate Syrup (Lykarex-T) बरामद की हैं।
मोहराड झूला पुल के पास मिली सफलता
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अभिषेक नशे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर टीम ने मोहराड झूला पुल के पास दबिश दी, जहां आरोपी उतराखंड से हिमाचल की ओर आ रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास पीले रंग के बैग से नशे की खांसी की चार शीशियां बरामद हुईं।
पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी
आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 1 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मामले की आगे जांच जारी है।