HNN/शिलाई
जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां शिलाई-अच्छोटी-पन्ध्याट मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान 65 वर्षीय छुमा देवी और 45 वर्षीय जग्गो देवी गांव भटनोल के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान कपिल (25) निवासी भटनोल, शांति देवी (25) गांव घासन तथा इन्दिरा देवी (39) गांव टिम्बी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग ऑल्टो कार (एचपी 85-0911) में सवार होकर शिलाई बाजार से पंदयाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जांवला कैंची पर पहुंचते ही चालक वाहन से संतुलन को बैठा और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे के दौरान कार में चार महिलाओ में से तीन सगी बहने भी सवार थी। बताया जा रहा है कि यह लोग सुजूई वास मेहमान जा रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शिलाई पुलिस थाना एसएचओ प्रीतम सिंह लालटा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

