लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिलाई में 62 वर्षीय महिला की सर्पदंश से हुई मौत

Ankita | 19 सितंबर 2023 at 10:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिलाई

जिला सिरमौर के उपमंडल के भटनोल की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय सन्नी देवी गांव के समीप कांगड़ी में घास काटने गई थी। घास काटते हुए महिला को सांप ने डंस लिया। इसके बाद परिजन इसे उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ भी हो गई थी और घर की ओर आ रही थी। इस बीच बस में सफर कर रही महिला को उल्टियां लग गई। इससे अचानक तबीयत खराब हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिजनों को पता चलते ही महिला को धन्कोली में बस से उतारकर निजी वाहन से शिलाई अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सकों ने पुनः पांवटा साहिब रेफर कर दिया। इस बीच महिला की मौत हो गई। उधर, कांडो भटनोल पंचायत के पूर्व पंचायत प्रधान संतराम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]