Loading...

शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं पर नहीं लिखे जाएंगे पूर्व विधायकों के नाम- सीएम सुक्खू

Ankita 16 Feb 2024 Edited 16 Feb 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र आज तीसरा दिन है। बता दें बजट सत्र के तीसरे दिन की बैठक की शुरुआत शिलान्यास पट्टिकाएं लगाने और हटाने के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में नोकझोंक से हुई।

सदन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उद्घाटन-शिलान्यास पट्टिकाओं पर पूर्व विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के नाम अंकित नहीं होंगे। सरकार किसी के नाम की पट्टिका ना तोड़गी और ना ही हटाएगी। अधिकारियों को भी इसको लेकर निर्देश दिए जायेंगे।

जनप्रतिनिधियों के नाम की पट्टिका लगाई जा सकती हैं इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हालांकि अधिकारियों के नाम की पट्टिका पर नियमों का अध्ययन किया जाएगा। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में संवाद कक्षा व लिफ्ट के उद्घाटन को लेकर लगाई मेरी पटि्टका भी हटा दी गई है।