लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिव चलोटू मंदिर का किया जाएगा सौंदर्यीकरण- केवल सिंह पठानिया

Ankita | 19 फ़रवरी 2023 at 12:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झरेड़ में स्थित शिव चलोटू मंदिर के रख-रखाव और सौंदर्यीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य किया जाएगा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव चलोटू मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। पठानिया ने स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी की माँग पर शिव चलोटू मंदिर में रेलिंग लगाने की बात कही। उन्होंने शिवरात्रि के शुभ दिन पर शाहपुर की जनता को बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के उत्थान और लोगों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दिन शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों मंदिर में जाकर भगवान शिव की आराधना करने का उन्हें सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर और देव-स्थान हमारी स्मृद्ध सांस्कृतिक संपदा और परंपराओं के यथावत चलने का आधार हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इन देव स्थानों के संचालन और व्यवस्था से सामाजिक ढाँचा भी मज़बूत होता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों का संरक्षण कर, उनकी पवित्रता को अक्षुण रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव और त्योहार का अस्तित्व भी इन्ही मंदिरों और देवी-देवताओं के इर्द-गिर्द है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इन उत्सवों को और अधिक उत्साह और शुद्ध भाव से मनाने का आह्वान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]