शिव मंदिर तारुवाला में ब्राह्मण सभा पांवटा इकाई की बैठक का हुआ आयोजन
9 मई 2024 को निकाली जाएगी भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा
HNN/पांवटा साहिब
शिव मंदिर तारुवाला में ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मदन शर्मा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 मई 2024 को भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभा यात्रा श्री शिव मंदिर बद्रीपुर से भगवान श्री परशुराम चौक से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर, गीता भवन मंदिर, मेन बाजार पांवटा साहिब से वापस शिव मंदिर बद्रीपुर तक निकाली जाएगी। 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श किया गया।
10 मई 2024 को सुबह हवन सहित जल अभिषेक किया जाएगा और उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी मंदिर समितियां एवं सनातन धर्म पांवटा साहिब के सदस्यों को भगवान श्री परशुराम समिति के साथ जोड़ा जाएगा।
मदन शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण सभा के महासचिव सुभाष शर्मा जबकि राजकुमार भारद्वाज को वरिष्ठ उप प्रधान का दायित्व सौंपा गया है।