शीतकालीन सत्र में सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी, सुरक्षा में नही होगी कोई ढील
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का चौथा सत्र 19 से 23 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिसंबर को प्रात: 11 बजे सत्र शुरू होगा। बता दें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस, एक डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ भी तपोवन परिसर में तैनात रहेगा।
विधानसभा भवन के अंदर मोबाइल, लैपटॉप तथा इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोई ढील ही होगी।
सत्र के दौरान सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सत्र के दौरान तपोवन विधानसभा भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।