शीत ऋतु की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, संबधित विभागों को दिए यह निर्देश
HNN / बिलासपुर
अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्रधिकरण बिलासपुर के अन्तर्गत शीत ऋतु के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबधित विभागों को इस दौरान की जाने वाली तैयारियों की सुनिश्चितता के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्ष मातहत कर्मचारियों के साथ बिजली, हिटर अथवा कार्यालय में उपयोग किए जाने वाले विद्युत उपकरणों को कार्यालय समय के उपरांत बंद करना सुनिश्चित करें।
घरों व वनों में आग से बचाव के लिए अग्नि निरोधक उपकरणों की उपलब्धता, असुरक्षित व उच्च ज्वलंत सामग्री के रख रखाव के प्रति भी सावधानी बरती जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि घरों व कार्यालयों में ऐसी सामग्री रखने के क्षेत्रों को चिन्हित कर बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। शीत ऋतु में धुन्ध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने की आवश्यक हैं।
यातायात के कारण दुर्घटनाओं की सम्भावनाएं अधिक रहती है, इसलिए चिन्हित स्थानों पर जानकारी युक्त साइन बोर्डों की स्थापना की जानी आवश्यक है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग यह भी सुनिश्चित करे कि सभी वाहन चालक फोग लाइट का इस्तेमाल करे ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को शीत ऋतु में फसलों को हाने वाले नुक्सान से बचने के लिए लोगों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए