शीत सत्र शुरू, भाजपा विधायकों ने सूक्खू भाई-सुक्खू भाई, दस गारंटियां किथे पाई…के लगाए नारे
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र आज 19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे शुरू हो गया है। बता दें यह सत्र 23 दिसम्बर तक चलेगा इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। जानकारी के मुताबिक, शीत सत्र शुरू होने से पहले तपोवन विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक गरजे।
भाजपा विधायकों ने फ्लेक्स, बैनर को एप्रन की तरह गले में पहन कर विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर तपोवन विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। सभी भाजपा विधायकों ने सूक्खू भाई-सुक्खू भाई, दस गारंटियां किथे पाई…नारे लगाए।