Loading...

शेयर बाजार में पैसा लगाने के नाम पर करोड़ों की हुई ठगी, दो गिरफ्तार

PARUL • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में शेयर बाजार में पैसा लगाने के नाम पर 210 करोड़ रुपय की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली व अंबाला के रहने वाले हैं। एक आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया गया है।

बता दें कि क्यूएफएक्स ट्रेड कंपनी का नेटवर्क हिमाचल, पंजाब, गोवा, गुजरात व चंडीगढ़ तक फैला हुआ है। वहीं पुलिस ने मंडी जिले के नागचला और जीरकपुर में दफ्तर को सील भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी दावा करती थी कि वह ट्रेडिंग करती है, जो भी व्यक्ति उनके पास पैसा निवेश करता था, उसे स्टांप पेपर के ऊपर लिखकर देती थी। पोस्टपेड चेक पहले ही देकर लोगों का भरोसा जीता जाता था।

बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों से कंपनी कार्य कर रही है। अधिक निवेश करवाने वाले लोगों को कंपनी उदाहरण के तौर पर पेश करती थी और उन्हें विदेश का दौरे भी करवाती थी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों से धनराशि लेते रहे। बाद में जब लोगों को रिटर्न नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया था।