Loading...

शौचालय में पड़ा हुआ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 30 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के थाना सदर में पूर्णम मॉल के शौचालय में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान बिनीत पुत्र बलदेव कुमार निवासी गांव बदसौर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के मुताबिक, युवक बिलासपुर में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था।

युवक के साथ उसी के गांव का एक युवक रहता था। इस दौरान पूर्णम मॉल के बाथरूम से युवक का शव बरामद हुआ। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।