श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान खाई में गिरने से श्रद्धालु की मौत
HNN/ शिमला
श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की खाई में जा गिरा, जिस कारण उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान सिद्धार्थ शर्मा(31) पुत्र विजय शर्मा, निवासी मुख्य बाजार रामपुर भीमडवारी के समीप बराहटीनाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान भीमडवारी के समीप बराहटीनाला में खाई में जा गिरा।
घटना में वह बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। लेकिन आईजीएमसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुई हुई है।