स्थानीय व बाहरी राज्यों के व्यापारियों में रहा बड़ा उतसाह
HNN/श्री रेणुका जी
अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में दूसरे दिन व्यापारियों में प्लॉट ख़रीदने के लिए काफ़ी उत्साह रहा। मेले के लिए प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। तहसीलदार ददाहू राजेन्द्र ठाकूर के नेतृत्व में शनिवार को मेला मैदान में तैयार किए कुल 520 में से पहले व दूसरे दिन लगभग 275 प्लॉट का आबटन कर दिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि जल्दी सभी प्लॉटों का आवंटन कर दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय रेणुकाजी मेला इस मर्तबा 22 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा हैं। अंतराष्टृीय श्री रेणुकाजी मेला 2023 की तैयारियों के मद्देनजर व्यव्सायिक गतिविधियों के लिए रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा प्लॉट आबटन प्रकिृया को आरम्भ कर दिया गया है।
तहसीलदार ददाहू राजेन्द्र ठाकूर ने बताया कि मेला मैदान के फ्रंट लाईट में 346 प्लॉट मार्क किए गए है। जिसमें से पहले व दूसरे दिन लगभग 275 प्लॉट को आवंटित कर दिया गया है। रेणुकाजी मेला में व्यव्सायिक गतिविधियों के लिए 520 कुल प्लॉट तैयार किए गए है।
जिसमें से 346 फ्रंट लाईन जबकि 215 प्लॉट पिछली श्रेणी व रेणुका विकास बोर्ड के आसपास में तैयार किए गए है। तहसीलदार ददाहू राजेन्द्र ठाकूर ने बताया कि पहले व दूसरे दिन व्यव्सासियों में खास उत्साह देखा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





