Loading...

श्री नैना देवी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Sep 2025 • 1 Min Read

आश्विन नवरात्र मेले के दौरान टोवा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक का रूट केवल बसों और टैक्सियों के लिए खुला रहेगा

श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन को देखते हुए मेले की अवधि में ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

बिलासपुर

ट्रैफिक प्लान हुआ सख्त
जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी किए हैं। 22 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले आश्विन नवरात्र मेले के दौरान टोवा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक के मार्ग पर केवल बसों और छोटे यात्री वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
इस दौरान ट्रक, कैन्टर, ट्रैक्टर, टैम्पू जैसे भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यदि कोई ट्रक या ट्रैक्टर सवारियों से भरा पाया गया, तो उन्हें हिमाचल प्रदेश की सीमा जैसे गड़ामोड़ा और ग्वालथाई (भाखड़ा) से आगे मंदिर की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इन आदेशों का पालन करें ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।