Loading...
una

INTERVIEW / श्री राम लाइफ इंश्योरेंस में 30 यूनिट मैनेजर पदों के लिए साक्षात्कार 17 मई को

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 May 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

मार्केटिंग और सेल्स में अनुभवी अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

मैसर्ज श्री राम लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड में यूनिट मैनेजर के 30 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इनमें 20 पद रेगुलर और 10 पद टेम्परेरी के लिए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 मई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव:
यूनिट मैनेजर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है। इसके साथ ही किसी भी फील्ड में तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। मार्केटिंग और सेल्स में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा और वेतन:
इन पदों के लिए आयु सीमा 23 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

साक्षात्कार के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड
  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल प्रमाण पत्र

अधिक जानकारी के लिए:
अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 83508-24354 पर संपर्क कर सकते हैं।