Loading...

श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार होंगे विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर

Ankita • 19 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी से विधायक विनय कुमार विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर होंगे। आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन यह फैसला हुआ है।

बता दें 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद वीरभद्र सिंह सरकार में विनय कुमार मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए। 2022 में विनय कुमार तीसरी मर्तबा विधायक बने हैं। विधायक विनय कुमार का राजनीतिक जीवन करीब 12 साल का हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल विधानसभा का पांच दिवसीय शीत सत्र आज मंगलवार को सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। धर्मशाला के तपोवन में चौदहवीं विधानसभा का यह चौथा सत्र है। बता दें 19 से 23 दिसंबर तक सत्र चलेगा। राष्ट्रगान से सदन की कार्यवाही शुरू हुई।