लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री रेणुका जी डिग्री कॉलेज, ददाहू के छात्रों ने सीखा गिरी पावर हाउस में बिजली का बनना

हिमाचलनाउ डेस्क | 27 दिसंबर 2024 at 5:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शैक्षणिक टूर में प्राचार्य पवन शर्मा ने कियाछात्रों का उत्साहवर्धन

विजय अग्रवाल श्री रणुका जी

श्री रेणुका जी डिग्री कॉलेज, ददाहू के प्रथम वर्ष के 33 छात्रों के द्वारा शैक्षणिक टूर के तहत प्रदेश के गिरी नगर स्थित पहले गिरी पावर हाउस का भ्रमण किया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में प्राचार्य पवन शर्मा, प्रोफेसर नीलम, प्रोफेसर रमेश कुमार, पुस्तकालय प्रभारी विजय कुमार और अधीक्षक बिश्नोई भी छात्रों के साथ मुख्य रूप से शामिल रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गिरी विद्युत गृह के अभियंता अंकित ठाकुर ने छात्रों को विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया और वहां प्रयुक्त मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस विद्युत गृह में 18 मेगावाट से लेकर 60 मेगावाट तक बिजली का उत्पादन किया जाता है। यहां से उत्पन्न बिजली श्री रेणुका जी ददाहू सबस्टेशन काला अंब और सोलन सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती है।

छात्रों ने इस यात्रा के दौरान विद्युत उत्पादन की बारीकियों को समझा और इस तकनीकी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर प्राप्त किया। इस ज्ञानवर्धक यात्रा के पश्चात कॉलेज के प्राचार्य पवन शर्मा ने गिरी विद्युत गृह के अभियंता और समस्त स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

यात्रा के उपरांत, सभी छात्रों और शिक्षकों ने गिरी विद्युत गृह के समीप स्थित माता के मंदिर के पास सामूहिक भोजन का आयोजन किया और इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया। छात्र समूह के नेता देवांश गोयल ने इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी नदियों से न केवल हमें ऊर्जा मिलती है बल्कि बिजली बनाने में इस्तेमाल होने वाला पानी किसने की खेती के लिए भी इस्तेमाल होता है।
छात्रों के द्वारा महाविद्यालय के द्वारा आयोजित किए गए इस शैक्षणिक टूर के लिए प्राचार्य सहित प्रबंधन का आभार भी व्यक्त कया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]