लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री रेणुका जी मेले में पहली बार लगेंगे ग्रामीण विकास विभाग के सभी 12 जिलों के स्टॉल

Ankita | 20 नवंबर 2023 at 11:03 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में पहली बार होगा महा नाटी आयोजन

HNN/ श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में 22 से 27 नंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में पहली बार महा नाटी का आयोजन होगा। इस नाटी का आयोजन परशुराम तालाब के किनारे विकास बोर्ड कार्यालय के समीप 27 नंबर को मेले के समापन अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के समक्ष होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित करवाई जा रही महा नाटी में स्वयं सहायता समूह की 1500 महिलाएं अपनी प्रस्तुति देंगे। करीब 1 घंटे तक इस महानाटी का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने मेले के सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।

प्रशासन की ओर से कुब्जा पवेलियन में दुकानदारों के लिए तैयार किए गए सभी 346 प्लांट बिक चुके हैं। जिस पर दुकानदारो ने अपनी दुकाने लगाने शुरू कर दी है। प्लाट आवंटन प्रभारी एवं तहसीलदार ददाहु राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि निश्चित समय अवधि से पूर्व सभी प्लाटों की नीलामी हो चुकी है। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की ओर से अतिरिक्त प्लाट तैयार कर व्यापारियों को बेचे जाएंगे।

वहीं जिला सिरमौर ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश के सभी 12 जिलों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मेले में अपने-अपने स्टॉल लगाने तथा अपने जिलों की विशेष वस्तुओं के डिस्प्ले के लिए स्थान दिया है। जिसमें सभी 12 जिलों की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं अपने-अपने जिलों के पारंपरिक व्यंजन भी मेले में आने वाले लोगों को परोसेगी।

मेले के शुभारंभ पर होगा शोभायात्रा का आयोजन

22 नंबर को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी के शुभारंभ अवसर पर इस बार कुछ बदला बदला नजर नजर आएगा। इस बार जिला प्रशासन स्कूल की जगह स्थानीय गिरी नदी से देवी देवता की पालकी और झांकियों की शुरुआत करेगा। मेले के पहले दिन निकले जाने वाले शोभायात्रा में भगवान परशुराम और मां रेणुका जी के मिलन को दर्शाती हुई झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

भगवान श्री परशुराम सेवादल जम्मू भोज के सहयोग से झांकियों को निकाला जाएगा। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो युवा भाग लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवादल ने जामु कोटी और खालाक्यार दोनों पंचायत के प्रत्येक घर से एक युवा को झांकी में शामिल होने का न्योता दिया है। सभी युवा पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा गिरी नदी से प्रारंभ होकर श्री रेणुका जी स्थित त्रिवेणी संगम तक चलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]