संगड़ाह में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान संपन्न
संगड़ाह में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कुल 82 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
संगड़ाह
संगड़ाह में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान संपन्न
मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में 82 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
संगड़ाह
भारतीय जनता पार्टी संगड़ाह मंडल द्वारा विश्राम गृह संगड़ाह में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने की, जबकि प्रशिक्षण अभियान के पालक एवं प्रभारी प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर रहे।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 9 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे शुरू होकर 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे संपन्न हुआ। 24 घंटे तक चले इस प्रशिक्षण अभियान में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति और विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के पहले सत्र में पांवटा साहिब के विधायक व पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखे। दूसरे सत्र में प्रदेश सचिव व जिला सिरमौर प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर प्रशिक्षण दिया।
तीसरे सत्र में जिला महामंत्री तपेंद्र शर्मा ने पार्टी की कार्यपद्धति पर जानकारी दी, जबकि चौथे सत्र में जिला सह प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने संगठन विस्तार और पार्टी की दृष्टि पर प्रशिक्षण दिया।
पांचवें सत्र में प्रदेश युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी विजेंद्र तोमर ने सोशल मीडिया, नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इसके बाद जिला महामंत्री रणवीर ठाकुर ने बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के महत्व पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन और रात्रि भोजन भी किया।
अगले दिन सुबह कार्यकर्ताओं ने योग शाखा के साथ दिन की शुरुआत की। अंतिम सत्र में वर्ष 2022 के प्रत्याशी नारायण सिंह ने पार्टी के इतिहास और संगठनात्मक विकास पर जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 82 कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।