लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संगड़ाह में रिहायशी इलाके के पास फिर नजर आया तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रात के समय सड़क किनारे देखा गया तेंदुआ, बच्चों को सुरक्षित रखने की अपील

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास तेंदुए की मूवमेंट से मचा हड़कंप

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में तेंदुए की मौजूदगी ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात संजय तोमर और विनोद कंठ जब अपनी गाड़ी से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से पुलिस थाना की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने तेंदुए को मिनी सचिवालय के पास देखा। यह तेंदुआ संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन मुख्य मार्ग की ओर जाते हुए दिखाई दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह

तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। संजय और विनोद ने क्षेत्रवासियों से विशेष रूप से शाम के समय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कई बार छोटे बच्चे देर रात तक गलियों या सड़कों पर खेलते रहते हैं, जो तेंदुए के खतरे को और बढ़ा सकता है।

पिछले मामलों ने बढ़ाई चिंता

यह पहली बार नहीं है जब संगड़ाह क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया हो। इससे पहले भी तेंदुए कई बार पालतू पशुओं और कुत्तों पर हमला कर चुके हैं। 14 जनवरी 2024 को भी बोगधार क्षेत्र में तेंदुए द्वारा एक पालतू जानवर को निशाना बनाने की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं ने वन विभाग की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]