HNN/ सोलन
जिला सोलन में स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने की। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय संस्कृति छात्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाने पर बल देती है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए गुरुकुल शिक्षा पद्धति की स्थापना की गई थी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अध्यापक पाठ्यक्रम के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की जानकारी प्रदान कर इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक युवा को संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने के लिए नैतिकता एवं संस्कारों का ज्ञान प्रदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पारितोषिक वितरण में पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि जो विद्यार्थियों इस वर्ष पुरस्कार नहीं पा पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष पूरी लगन से मेहनत कर आगे आने की कोशिश करें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की बात भी कही।उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 2100, स्वर्ण जयंती उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल के विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 3100 रुपए तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। पाठशाला प्रबंधन की अतिरिक्त चार कमरों, खेल मैदान को पक्का करने, अध्यापकों के पदों को भरने, शौचालय बनाने की मांग को लेकर मुख्य संसदीय सचिव ने आश्वासन देते हुए कहा कि अनुमानित लागत के हिसाब से राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
09 लाख रुपये से बनने वाले पुस्तकालय का किया उद्घाटन
इस अवसर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने स्वर्ण जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल में 09 लाख रुपये से बनने वाले पुस्तकालय का उद्घाटन किया। जिससे बच्चो को पढ़ने में और आसानी होगी। संजय अवस्थी ने शैक्षणिक सत्र के 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
संजय अवस्थी ने एचआरटीसी की बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी इस मौके पर स्थानीय लोगो को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम की द्रोबड़ से हवानी कोल बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस बस के चलने से स्थानीय लोगो को काफी राहत मिलेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group