Loading...

संतोषी आईटीआई घुमारवीं में इस दिन आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू…

PARUL • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

घुमारवीं के दकड़ी चौक पर संतोषी प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 10 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू पंजाब, नोयडा, चंडीगढ़ व गुजरात सहित देश भर की नामी कंपनियों द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें कंपनियों के अधिकारी विभिन्न ट्रेड के 500 पदों पर युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।

संतोषी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं के प्रधानाचार्य ओपी शमा-प्रबंधक निदेशक एएन शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार सुबह 10 बजे संतोषी प्राइवेट आईटीआई काम्प्लेक्स घुमारवीं में शुरू हो जाएगा।

साक्षात्कार में वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, एमएमवी व इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में पासआउट युवा भाग ले सकते हैं, फाइनल ईयर में होने जा रहे युवा भी इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं-12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, डीएमसी-आईटीआई डिप्लोमा दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं।