संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती, तलाश जारी
HNN/ ऊना
जिला ऊना स्थित अंब में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती के पिता ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 6 फरवरी से लापता चल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 6 फरवरी को कॉलेज जाने के लिए अपने घर से आई थी।
जिसके बाद शाम होने तक भी लड़की अपने घर नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि उसने लड़की की हर जगह तलाश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद थक हारकर लड़की के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने बताया कि एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस युवती की तलाश कर रही है।